टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) सितंबर में होने वाले एशिया कप 2023 से बाहर हो सकते हैं। अप्रैल में अय्यर के पीठ की सर्जरी हुई थी और फिलहाल वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकेडमी में रिहैब की प्रकिया से गुजर रहे हैं। अय्यर का एशिया कप के लिए पूरी तरह फिट होना मुश्किल लग रहा है। 

Advertisement

पीठ की चोट के चलते अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज और आईपीएल 2023 से बाहर हुए थे। 12 जुलाई से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे पर भी वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। 

Advertisement

एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, " अय्यर ने हाल ही में बीसीसीआई की नेशनल क्रिकेट अकेडमी में अपनी पीठ दर्द के लिए एक इंजेक्शन लिया था। उनकी पीठ अभी भी उन्हें परेशान कर रही है।” 

दिसंबर में बांग्लादेश दौरे के दौरान से अय्यर पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या से झूझ रहे थे। इस कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हुए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई। लेकिन पहला टेस्ट नहीं खेल पाए और फिर चौथे टेस्ट में इस चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे।

केएल राहुल भी हो सकते हैं बाहर

Also Read: Live Scorecard

Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल का भी एशिया कप तक फिट नहीं हो पाएंगे। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए राहुल की जांघ में चोट लगी थी। जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। इस चोट के कारण वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हुए। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भी वह भारतीय टीम म् शामिल नहीं हैं।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार