भारतीय क्रिकेट सिस्टम की तारीफ करते हुए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि इससे विराट कोहली को काफी फायदा पहुंचा है। अख्तर ने कहा कि कोहली को भारतीय क्रिकेट ने काफी मदद की और इसी कारण वह इस समय दुनिया के टॉप बल्लेबाज हैं। अख्तर ने साथ ही कहा कि कोहली 10 साल पहले एक बिगड़ैल बच्चे की तरह थे, लेकिन भारतीय सिस्टम ने उन्हें बदला।

Advertisement

अख्तर ने यूट्यूब शो क्रिकेट बाज पर कहा, "कोहली एक अलग ही स्तर पर पहुंच गए हैं। लेकिन कोहली ब्रांड के पीछे कौन है? 2010-2011 में कोहली कहीं नहीं थे। वह ग्रुप का हिस्सा थे और मेरी तरह एक बिगडैल बच्चा थे। अचानक से वहां के सिस्टम ने उनका साथ दिया। मैंनेजमेंट उनके साथ रहा। उन्हें भी यह एहसास हुआ कि काफी कुछ दाव पर है।"

Advertisement

अख्तर ने कहा, "यह उनकी गलती नहीं कि वह क्रिकेट के आसान युग में खेल रहे हैं या सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के सबसे मुश्किल दौर में क्रिकेट खेली। या वसीम अकरम, वकार यूनिस, इंजमाम उल हक ने ज्यादा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेली। वो रन कर रहे हैं तो हम उसमें क्या कह सकते हैं।"

अख्तर ने कहा कि रन कोहली के बारे में काफी कुछ बयान करते हैं। कोहली ने 86 टेस्ट मैचों में 7,240 रन बनाए हैं जबकि वनडे में उन्होंने 11, 867 रन बना लिए हैं। टी-20 में उन्होंने 82 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 2,794 रन बनाए हैं।

अख्तर ने कहा, "मैं भारत की भी आलोचना करता हूं, लेकिन कोहली अगर 12,000 रन बना ले तो आप क्या कहोगे? रोहित शर्मा की वनडे में दो (तीन) दोहरे शतक हैं, आप क्या कहोगे? क्या आपको यह कहना चाहिए कि वह बुरे इंसान हैं और वह अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार