18 जून, हरारे। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक अनोखा इतिहास रच दिया। आज जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के पांच खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डैब्यू किया है। भारत के क्रिकेट इतिहास में इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ जब‍ टीम के पांच खिलाड़ियों ने एक साथ डैब्यू किया। 

Advertisement

आज के मुकाबले में भारत की लिए केएल राहुल, मनदीप सिंह, ऋषि धवन, जयदेव उनादकट और यजवेंद्र चहल ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की शुरूआत की । टॉस से पहले एमएस धोनी ने इन पांचों खिलाड़ियों को टी-20 कैप प्रदान की।

Advertisement

इन पांचों खिलाड़ियों में मनदीप सिंह अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आज के मुकाबले से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरूआत की है। उनके अलावा चारों खिलाड़ी भारत के लिए वन डे या फिर टेस्ट मैच खेल चुके हैं। केएल राहुल 5 टेस्ट और 3 वन-डे खेल चुके हैं जबकि जयदेव उनादकट से 1 टेस्ट और 7 वन-डे मैच खेले हैं। ऋषि धवन औऱ यजवेंद्र चहल ने 3-3  वन-डे मैच खेले हैं।

वन डे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज बरिंदर सरन औऱ धवल कुलकर्णी को आराम दिया गया है। वहीं आखिरी वन डे में इंटरनेशनल करियर की शुरूआत करने वाले बांए हाथ के बल्लेबाज फैज फजल को भी बाहर बैठाया गया है।  

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार