बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने तेज गेंदबाज हसन महमूद को केंट की ड्यूटी से वापस बुला लिया, जिससे केंट के डिवीजन टू में प्रमोशन की उम्मीदों को इससे झटका लगा है।

Advertisement

आगामी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल को देखते हुए, बीसीबी ने अपने मुख्य तेज गेंदबाजों में से एक को वापस बुलाने का फैसला किया है। यह वही गेंदबाज हैं, जिन्होंने पिछले महीने डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

केंट ने कहा, "केंट क्रिकेट पुष्टि करता है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के साथ बातचीत के बाद, हसन महमूद अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ कई सीरीज वाले विंटर शेड्यूल से पहले बांग्लादेश लौटेंगे।"

केंट के क्रिकेट डायरेक्टर साइमन कुक ने कहा, "काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी दौर में हसन की सेवाएं न मिल पाने से हम निराश हैं, लेकिन हम बीसीबी ​​के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बाद लिए गए फैसले का सम्मान करते हैं और इस विंटर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। हालांकि, उनकी कमी खलेगी, लेकिन हमारे दोनों अन्य विदेशी गेंदबाज, कीथ डजियन और खालिद अहमद, समर के इन आखिरी दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।"

हसन महमूद केंट के लिए भी शानदार फॉर्म में रहे हैं। पिछले दो मुकाबलों में उन्होंने सात-सात विकेट लिए हैं और कुल चार मुकाबलों में 26 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिससे केंट डिवीजन टू की स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

केंट के क्रिकेट डायरेक्टर साइमन कुक ने कहा, "काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी दौर में हसन की सेवाएं न मिल पाने से हम निराश हैं, लेकिन हम बीसीबी ​​के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बाद लिए गए फैसले का सम्मान करते हैं और इस विंटर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। हालांकि, उनकी कमी खलेगी, लेकिन हमारे दोनों अन्य विदेशी गेंदबाज, कीथ डजियन और खालिद अहमद, समर के इन आखिरी दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इस बीच, क्लब ने हसन महमूद को काउंटी चैंपियनशिप और वाइटैलिटी ब्लास्ट में उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, "क्लब में हर कोई इस सीजन हसन की सेवाओं के लिए उनका धन्यवाद करता है। उन्होंने रोथेसे काउंटी चैंपियनशिप और वाइटैलिटी ब्लास्ट में सात मैचों में कुल 30 विकेट लिए। केंट में उनका हमेशा स्वागत रहेगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार