सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की विरासत को आगे ले जाने का माददा रखने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर 23 साल के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम है। शुभमन गिल ने हर मौके पर इस दावेदारी को मजबूत करने का काम भी किया है। बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल के बल्ले से 110 रनों की शानदार पारी निकली। इस आर्टिकल में हम आपसे शुभमन गिल की लाइफ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर करेंगे।

Advertisement

शुभमन गिल के पिता और दादा से लेकर उनकी कई पीढ़ियों ने खेती से ही अपना जीवन यापन किया है। शुभमन गिल के पिता लखविंदर सिंह जब शुभमन पैदा भी नहीं हुए थे, तभी से उन्होंने उसे क्रिकेटर बनाने का सपना देख लिया था। शुभमन गिल के पिता ने बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान इस मामले पर खुलकर बातचीत भी की थी।

Advertisement

शुभमन गिल के पिता ने कहा, 'बेटे शुभमन के लिए मैंने अपने खेत में एक स्थायी क्रिकेट ग्राउंड बना दिया था। मेरा मोटिव था कि शुभमन ज्यादा से ज्यादा बैटिंग की प्रैक्टिस कर सकें। मैं युवा खिलाड़ियों को चुनौती देता जो शुभमन को आउट करेगा, उसे मैं 100 रुपये ईनाम दूंगा। ईनाम के लिए कई लड़के ग्राउंड में पहुंच जाते थे।'

लखविंदर सिंह ने आगे कहा, 'पांच से छह महीने शुरूआत में मेरे काफी पैसे खर्च हुए, लेकिन फिर वो मुकाम आया कि पूरा दिन गेंदबाजी करने के बाद भी शुभमन को कोई आउट नहीं कर पाता था। । शुभमन रोज सुबह 3.30 बजे उठता और 4 बजे अकेदमी पहुंच जाता। दिनभर वो प्रैक्टिस करता और शाम को खड़े होकर सीनियर प्लेयर्स के सेशन को देखता।'

अंडर -19 वर्ल्ड कप 2018 में शुभमन गिल ने बल्ले से कोहराम मचाया था। शुभमन गिल ने अंडर -19 वर्ल्ड कप के पांच मैचों में 124 की औसत से 372 रन बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के बाद क्रिकेट फैंस शुभमन गिल को जूनियर डॉन ब्रेडमैन कहने लगे थे। शुभमन गिल ने 21 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मैच 2133 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार