वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होने के कारण लगभग एक साल से अधिक समय तक टीम इंडिया से बाहर रहे और अब न्यूज़ीलैंड दौरे के जरिए उन्होंने टीम में वापसी की है। पहला टी-20 बारिश की भेंट चढ़ गया लेकिन बाकी दो मुकाबलों में सुंदर के प्रदर्शन पर कई फैंस और टीम मैनेजमेंट की निगाहें रहेंगी। इस साल के ज्यादातर मैच वाशिंगटन चोट के चलते नहीं खेल पाए थे और पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे मैचों में वापसी की थी।

Advertisement

उसके बाद अब न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के दौरे में भी वो अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। वॉशिंगटन ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टी20 से पहले शुक्रवार को कहा, "मैंने एनसीए में काफी समय बिताया है, चोटिल होने से पहले लंकाशायर में मेरा समय काफी अच्छा रहा था, इसलिए मैंने अपने शरीर पर काफी काम किया है, खासकर अपने कंधे पर। न्यूजीलैंड मेरे पसंदीदा देशों में से एक है, मौसम और लोग वास्तव में सुखद हैं। जब से हम यहां आए हैं, हमने बहुत समय रेस्तरां और दुकानों में जाने में बिताया है। हम उन चीजों को करने का आनंद लेते हैं, यहां अपनी गोपनीयता का भी आनंद लेते हैं।"

Advertisement

इसके अलावा सुंदर ने ये भी बताया कि अब वो कभी भी फुटबॉल क्यों नहीं खेलेंगे ? उन्होंने कहा, "ये एक अजीब दुर्घटना थी जो पांच या छह साल पहले हुई थी। मैं फ़ुटबॉल खेल रहा था, और मेरा टखना टूट गया। अब मैं अपने जीवन में कभी भी फ़ुटबॉल नहीं खेलूंगा! फ़ुटबॉल खेलने के अलावा और भी बहुत सी चीज़ें हैं, जो मैं कर सकता हूं।"

ज़ाहिर है कि वॉशिंगटन अब चोटिल नहीं होना चाहते हैं इसके लिए वो जो कर सकते हैं, वो करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, अगर भारत के न्यूज़ीलैंड दौरे की बात करें तो पहला टी-20 धुलने के बाद बाकी दो मैच काफी अहम हो गए हैं क्योंकि दूसरा टी-20 जो भी टीम जीतेगी वो सीरीज नहीं हारेगी और सीरीज बचाने का दबाव दूसरी टीम पर होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार