पत्रकार रवीश कुमार (Ravish Kumar) फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। रवीश कुमार कई बार लोगों को आईपीएल से दूर रहने की हिदायत दे चुके हैं। इस बीच रवीश कुमार का आईपीएल को लेकर किया गया पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे ट्वीट में रवीश कुमार आईपीएल को क्रिकेट का कचरा बता रहे हैं।

Advertisement

रवीश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज आईपीएल खत्म हो जाएगा, क्रिकेट का कचरा है आईपीएल।' हालांकि, रवीश कुमार अपने इस ट्वीट के बाद यूजर्स का जमकर निशाना बने थे और फैंस ने जमकर उनपर अपना गुस्सा निकाला था। कुछ लोगों ने तो रवीश कुमार को क्रिकेट का दुश्मन तक कह दिया था।

Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है कि रवीश कुमार क्रिकेट को लेकर किए गए अपने किसी ट्वीट के चलते सुर्खियों में आए हों। इससे पहले रवीश कुमार ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर भी काफी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। 2012 में रवीश कुमार ने विराट कोहली को नालायक तक कह दिया था।  

रवीश कुमार ने लिखा, 'ये विराट कोहली को कोई क्यों नहीं बताता कि लफंदर का विज्ञापन बंद करे। हर विज्ञापन में यह लोफर बनता है और लड़की पटाता है। नालायक क्रिकेटर।' मालूम हो कि अपने इस ट्वीट के बाद भी रवीश कुमार को विराट कोहली के फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार