India vs West Indies Super 8: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के पास रविवार (1 मार्च) को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

बुमराह ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 233 मैच की 276 पारियों में 497 विकेट लिए हैं। अगर वह तीन विकेट हासिल करने में सफल होते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले आठवें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

Advertisement

भारत के लिए फिलहाल इस आंकड़े तक अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, कपिल देव,रविंद्र जडेजा, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ ने ही यह कारनामा किया है
मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में बुमराह ने पांच मुकाबलों में सात विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 15 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। वहीं अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने 5 मैच में 8 विकेट अपने खाते में डाले हैं।

गौरतलब है कि ग्रुप 1 से दूसरी सेमीफाइनलिस्ट के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। टीम म इंडिया अगर जीत हासिल कर लेती है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वेस्टइंडीज को थोड़ा फायदा है, जीत से तो वह टॉप 4 में पहुचेगी ही लेकिन अगर मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो भी कैरेबियन टीम सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, बेहतर नेट रनरेट के चलते।

टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीनों के हूड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमें चार बार टकराई हैं, जिसमें वेस्टइंडीज ने 3 और भारत ने 1 मुकाबला जीता है। इस टूर्नामेंट में आखिरी बार दोनों टीमें 10 साल पहले 2016 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भिड़ी थी, जब वेस्टइंडीज ने भारत का ट्रॉफी का सपना तोड़ा था।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेकिन ओवरऑल टी-20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा बहुत भारी रहा है। कुल 30 टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें आमनें-सामनें आई हैं, जिसमें भारत 19 और वेस्टइंडीज सिर्फ 10 मैच जीती है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार