आगरा, 19 अगस्त | टीम इंडिया की वन डे और टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को 1250 फुट की ऊंचाई से पहली छलांग लगाई। आगरा के पैरा ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) में प्रशिक्षण ले रहे धोनी बुधवार सुबह करीब सात बजे 1250 फुट की ऊंचाई से पैराशूट से कूदे। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, धोनी की पहली छलांग सफल रही। अब उन्हें चार बार और पैराजंपिग करनी होगी। इसके बाद ही उन्हें पैराजंपर का सर्टिफिकेट मिल सकेगा।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि एमएस धोनी बीते 13 दिनों से आगरा के पैरा ट्रेनिंग स्कूल में पैरा जंपर बनने के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। बीते दो दिनों से खराब मौसम के कारण धोनी की छलांग टल रही थी।

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे उनकी छलांग प्रस्तावित थी, लेकिन पहले मौसम का जायजा लिया गया। शुरुआत में एएन 32 विमान मलपुरा स्थित ड्रॉपिंग जोन में पहुंचा। हवा के दबाव की जांच के लिए वहां पहले एक-एक कर दो पैराजंपर कूदे।

इसके बाद एएन 32 ने दोबारा चक्कर लगाया और धोनी ने छलांग लगाई। पैराशूट बांधकर कूदे धोनी सफलतापूर्वक जमीन पर उतर गए। एहतियात के तौर पर धोनी के पीछे एक-एक कर पांच और जंपरों ने भी छलांग लगाई।

(आईएएनएस)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार