10 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE) । भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करी। भज्जी प्रधानमंत्री मोदी को अपनी शादी का न्यौता देने पहुंचे थे।
Advertisement
बता दें कि हरभजन सिंह अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रैस गीता बसरा के साथ इसी महीने 29 तारीख को शादी के बंधन के बंधने वाले हैं। भज्जी और गीता दोनों का अफेयर काफी लंबे समय से चल रहा था। हालांकि दोनों ही हमेशा अफेयर की खबरों से बचते दिखाई देते थे।
Advertisement
हरभजन सिंह ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टी-20 में वापसी करी थी। भारत को अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच वन डे मैच खेलने हैं लेकिन भज्जी को वन डे टीम में जगह नहीं दी गई है।