भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होने में तीन दिन से भी कम का समय बचा है। कीवी टीम के बाद भारतीय टीम ने भी अपने 15 खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 15 खिलाड़ियों की घोषणा की। इस टीम में मोहम्मद सिराज को भी जगह दी गई है लेकिन केएल राहुल और मयंक अग्रवाल का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का सपना अधूरा रह गया है।

Advertisement

आपको बता दें कि एकतरफ कीवी टीम इंग्लैंड को उसी की धरती पर धूल चटाकर बुलंद हौंसलों के साथ इस मैच में उतरेगी जबकि टीम इंडिया ने सिर्फ एक इंट्रास्कवॉड मैच के जरिए ही अपनी तैयारियों को अंज़ाम दिया है।

ये है 15 सदस्यीय टीम इंडिया

कोहली (कप्तान), रहाणे, रोहित, गिल, पुजारा, पंत, जडेजा, अश्विन, बुमराह, शमी, इशांत, सिराज, साहा, उमेश यादव, विहारी

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार