30 जून, एंटिगा (CRICKETNMORE)। एंटिगा में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। भारत की टीम सीरीज में 1- 0 से आगे है। ऐसे में भारत की टीम तीसरा वनडे जीतकर वेस्टइंडीज पर 2- 0 की बढ़त बनाना चाहेगी। 

Advertisement

वैसे भारत की टीम एंटिगा में जैसे ही मैदान पर उतरेगी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। भारत की टीम विदेशी धरती पर 600 वनडे मैच खेलने का शानदार रिकॉर्ड बना लेगी। आपको बता दें कि तीसरे वनडे से पहले तक टीम इंडिया के नाम 599 वनडे दर्ज है। ऐसे में तीसरे वनडे में भारत 600 वनडे मैच विदेशी धरती पर खेलने उतरेगा।

विदेश में भारत की टीम ने अबतक 599 वनडे मैच में 280 में जीत तो वहीं 283 में हार का सामना करना पड़ा है।  इसके अलावा होम मैदान पर भारत की टीम ने 315 मैच खेले हैं जिसमें भारत को 183 में जीत और 121 मैचों में हार मिली है।

आपको बता दें कि विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा वनडे मैच पाकिस्तान की टीम ने खेली है। पाकिस्तान ने अभी तक कुल 700 मैच खेले हैं। दूसरे नंबर पर इस मामले में भारत की टीम है तो वहीं श्रीलंका के नाम 553 वनडे मैच दर्ज हैं। वेस्टइंडीज 519 और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 473 वनडे मैच विदेशी धरती पर खेले हैं। गौरतलब है कि वैसे तो भारत ने कुल 914 वनडे मैच खेले हैं जिसमें भारत को 463 वनडे मैच में जीत तो साथ ही 404 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार