ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की निगाहें अब इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज पर है लेकिन इस टेस्ट सीरीज से पहले इस दिग्गज ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने की इच्छा जताई है। 

Advertisement

33 वर्षीय पुजारा ने नीलामी में खुद को काफी बार रजिस्टर किया है, लेकिन अपनी कम कीमत निर्धारित करने के बावजूद उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। उन्होंने आखिरी बार किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल 2014 में हिस्सा लिया था। उनका आखिरी आईपीएल मैच वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ था, जहां उन्होंने कोरी एंडरसन की गेंद पर आउट होने से पहले 18 गेंद पर 19 रन बनाए थे। 

Advertisement

आईपीएल के पिछले छह सीजन में नहीं खेल पाने के बावजूद, पुजारा ने हिम्मत नहीं हारी है और अब भी उन्हें उम्मीद है कि इस लोकप्रिय T20 लीग में वो खेल सकते हैं।

एनडीटीवी से बातचीत के दौरान पुजारा ने कहा, ‘निश्चित रूप से मैं आईपीएल का हिस्सा बनना चाहता हूं। अगर मुझे एक अवसर मिलता है तो, मुझे विश्वास है कि मैं अच्छा कर पाऊंगा।’

आपको बता दें कि पुजारा ने अब तक 30 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 20.53 की औसत और 99.74 के  स्ट्राइक-रेट से 390 रन बनाए हैं। ज़ाहिर है बेशक पुजारा का रिकॉर्ड आईपीएल में इतना शानदार ना रहा हो लेकिन जिस तरह के फॉर्म में वो हैं हो सकता है कि उनकी किस्मत खुल जाए और जो ख्वाब उन्होंने देखा है वो पूरा हो जाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार