डरबन, 1 फरवरी| दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को किंग्समीड स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में मेजबान भारत के सामने 270 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 269 रन बनाए। लाइव स्कोर

उसके लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बनाए। कप्तान ने 112 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के की मदद से 120 रनों की पारी खेली। उनके अलावा क्रिस मौरिस ने 37 और क्विंटन डी कॉक ने 34 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका बनाम भारत, पहला वनडे फोटो गैलरी

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। युजवेंद्र चहल को दो सफलताएं मिलीं। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार