India vs England 1st Test:  भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को रविवार को हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए आधिकारिक फटकार लगाई है। 

Advertisement

पंत को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो "इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष दिखाने" से जुड़ा है।

Advertisement

इसके चलते पंत के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। यह पिछले 24 महीने में पंत का पहला अपराध है। 

यह घटना इंग्लैंड की पहली पारी के 61वें ओवर के अंत में हुई थी, जब अंपायरों ने बॉल गेज से गेंद के आकार की जांच की और इसमें कोई बदलाव न करने का निर्णय लिया। पंत ने अंपायरों के फैसले पर असहमति जताते हुए गेंद को अंपायरों के सामने ही जमीन पर फेंक दिया था। 

पंत ने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। बता दें कि लेवल 1 उल्लंघन के लिए न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार, अधिकतम दंड खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक है।

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पंत का प्रदर्शन बेहतरीन रहा औऱ उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाए। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

पंत ने पहली पारी में 178 गेंदों में 134 रन औऱ दूसरी पारी में 140 गेंदों में 118 रन बनाए। उन्होंने इस मुकाबले में कुल 252 रन बनाए हैं, जो इंग्लैंड की धरती पर एक टेस्ट में किसी विकेटकीपर द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन है। वही वह दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने विदेशी सरजमीं एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार