मेलबर्न, 7 फरवरी | इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया में जारी त्रिकोणीय टी2- सीरीज में शुक्रवार को भारत को चार विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए आन्या श्रुबसोल (31-3) के नेतृत्व में अपनी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम को 20 ओवरों में छह विकेट पर 123 रनों पर सीमित किया और फिर 18.5 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

इंग्लैंड की ओर से नताली शीवर ने 38 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। फ्रान विल्सन 20 रन पर नाबाद रहीं। भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए।

Advertisement

इससे पहले, भारतीय टीम 123 रन ही बना सकी। उसकी ओर से स्मृति मंधाना ने 45 रनों की पारी खेली जबकि जेमिमा रोड्रिग्वेज ने 23 और कप्तान हर्मनप्रीत कौर ने 14 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से श्रुबसोल के अलावा कैथरीन ब्रंट ने दो विकेट लिए।

इस टूर्नामेंट में भारत की तीन मैचों में यह लगातार दूसरी हार है। अपने पहले मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराने वाली भारतीय टीम इससे पहले आस्ट्रेलिया से भी चार विकेट से हारी थी।

भारत को अब अपना अंतिम लीग मैच में आठ फरवरी को खेलना है। आस्ट्रेलिया में ही टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है और इसकी तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार