पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भारत की नजरें दूसरा टी-20 मैच में जीत हासिल करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेने पर होंगी। वहीं न्यूजीलैंड शनिवार को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में होने वाले इस मैच में वापसी करने के इरादे से उतरेगा।  दिल्ली में हुए पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को खेल के सबसे छोटे प्रारूप में पहली बार मात दी थी। इस मैच से पहल भारत को टी-20 में हर बार हराने वाली मेहमान टीम को पिछले मैच में एक तरफा हार का सामना करना पड़ा था। मेजबानों की फॉर्म को देखते हुए जीत उससे दूर नहीं लग रही है लेकिन किवी टीम टी-20 की नंबर-1 टीम है और उसमें वापसी करने का पूरा माद्दा है। आइए देखते हैं दूसरे टी20 में कैसा होगा टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन

Advertisement

ओपनर्स

Advertisement

रोहित शर्मा

 न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 147 रन की धमाकेदार पारी खेलने के बाद हिटमैन रोहित शर्मा ने टी20 सीरीज में भी शानदार शुरुआत की। रोहित ने पहले टी20 में 80 रन की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम रोल निभाया।PHOTOS भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत 

शिखर धवन

Advertisement

 शिखर धवन ने पहले टी20 इंटरनेशनल में 52 गेंदों मं 80 रन की धमाकेदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मुकाबले में भी शिखर टीम को शानदार शुरुआत देने के इरादे से उतरेंगे।PHOTOS भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत 

 

मिडल ऑर्डर

Advertisement

विराट कोहली

 पहले टी20 में 11 गेंदों में 26 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद कप्तान विराट कोहली के पास दूसरे मुकाबले में इतिहस रचने का मौका है। वह इस मैच में अपने 7000 टी20 रन पूरे कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें सिर्फ 10 रन की दरकार है।

Advertisement

श्रेयस अय्यर

मुंबई के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कीवी टीम के खिलाफ पहले मुकाबले में अपना डेब्यू किया लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। कप्तान कोहली दूसरे मुकाबले में उन्हें ये मौका जरुर देना चाहेंगे। 

Advertisement

एमएस धोनी

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले मैच में 2 गेंदों में 8 रन बनाए, जिसमें एक शानदार छक्का शामिल था। फिनिशर और  विकेटकीपर की भूमिका में कोई भी फिलहाल टीम में उनकी जगह नही ले सकता।

 
Advertisement

ऑलराउंडर

हार्दिक पांड्या

Advertisement

विस्फोटक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। जिसका वह फायदा नहीं उठा सके और पहली गेंद पर ही आउट हो गए। लेकिन इसके बाद उन्होंने फील्डिंग औऱ गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। पहले उन्होंने मार्टिन गुप्टिल की शानदार कैच लपकी और उसके बाद कीवी कप्तान केन विलियमसन को अपना शिकार बनाया। 

अक्षर पटेल

Advertisement

चाइनामैन कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग इलेवन का मौका मिलने का अक्षर पटेल ने भरपूर फायदा उठाया और पहले मैच में 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा वह बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं जो इस फॉर्मेट में बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। 

 

स्पिनर

Advertisement

वनडे के बाद टी20 सीरीज में भी यजवेंद्र चहल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पहले टी20 में सिर्फ दूसरे ही ओवर में ही उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का विकेट हासिल किया था। उन्होंने अपने निर्धारित 4 ओवरों में 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे।  

 

तेज गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार

Advertisement

तीसरे वनडे में कीवी बल्लेबाजों से हुई धुलाई के बाद भुवनेश्वर कुमार ने पहले टी20 में किफायती गेंदबाजी की। भुवी ने 3 ओवरों में 26 रन देकर कॉलिन मुनरो का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया।

जसप्रीत बुमराह

Advertisement

बूम-बूम बुमराह दिल्ली टी20 मुकाबले में 4 ओवर में 37 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए। लेकिन डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी का कोई सानी नही है।  

मोहम्मद सिराज

Advertisement

आशीष नेहरा के संन्यास के बाद टीम में तीसरे तेज गेंदबाज की जगह खाली हो गई है। उनकी जगह अब इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार