बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन उंगली में चोट के कारण रविवार को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हो गए हैं और वह छह सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते हुए शाकिब की दाहिनी उंगली में चोट लग गई थी। यह घटना तब हुई जब आयरलैंड की पारी में शाकिब ने मेहदी हसन मिराज की गेंद पर जॉर्ज डॉकरेल का कैच छोड़ा।

Advertisement

हालांकि, ऑलराउंडर ने बल्लेबाजी की और पांच चौके लगाकर 26 रन बनाए। शाकिब ने नजमुल हुसैन शान्तो के साथ तीसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े, जिनके पहले एकदिवसीय शतक ने बांग्लादेश को तीन विकेट से जीत दिलाई।

Advertisement

36 वर्षीय शाकिब को अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश के एकमात्र टेस्ट के लिए अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने शाकिब के छह सप्ताह तक खेल से बाहर रहने की बात कही।

आईसीसी ने बायजेदुल के हवाले से कहा, शनिवार को दूसरे वनडे में कैच लेने के प्रयास में शाकिब की दाहिनी तर्जनी अंगुली में चोट लग गई थी।

उन्होंने कहा, एक एक्स-रे में तर्जनी में फ्रैक्च र की पुष्टि हुई। इस तरह की चोटों को ठीक होने में आमतौर पर लगभग छह सप्ताह लगते हैं। वह आयरलैंड के खिलाफ आखिरी मैच के लिए उपलब्ध नहीं है।

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

बांग्लादेश वर्तमान में आयरलैंड के खिलाफ आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग श्रृंखला में 1-0 से आगे है और फाइनल मैच में बड़ी जीत के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार