13 अप्रैल, कोलकाता (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2016 के पांचवें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीम एक दूसरे से लोहा ले रही है। लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए इस आईपीएल में कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है। एक तो पहला मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस पर गहरा संकट छा गया है। मुंबई इंडियंस के धमाकेदार बल्लेबाज लिंडल सिमंस चोट के कारण आईपीएल 2016 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

मुंबई इंडियंस के कोच रिकी पोटिंग ने मैच के दौरान कमेंटेटर से बात करते हुए इस बात को कहा। इसके साथ ही पोटिंग ने ये भी कहा कि लिंडल सिमंस की जगह को भरने के लिए न्यूजीलैंड के शानदार बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को टीम के साथ जोड़ा गया है।

आपको बता दें कि मार्टिन गप्टिल ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमा चुके हैं और साथ ही टी- 20 में गप्टिल के नाम 61 मैच में 1806 रन हैं जिसमें इनका स्टाइक रेट 131.44 का रहा है। इसके अलावा गप्टिल ने टी- 20 क्रिकेट में एक शतक भी जमाया हुआ है।

गौरतलब है कि आईपीएल 2016 के ऑक्शन में गप्टिल को किसी टीम ने नहीं खरीदा था जिससे पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया था।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार