Bangladesh vs West Indies 2nd Test 2026: मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim 7000 Test Runs) टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले बांग्लादेश के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। सिलहट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन के खेल के दौरान अपनी पारी का नौंवा रन बनाते ही यह मुकाम हासिल कर लिया। हालाँकि, ऐसा लगा कि उन्होंने इस उपलब्धि पर ध्यान ही नहीं दिया; उन्हें इसका एहसास तब हुआ जब ड्रेसिंग रूम में उनके साथी खिलाड़ी खड़े हो गए और तालियां बजाकर उनका सम्मान किया।
मुशफिकुर उंगली की चोट के काऱण वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। बता दें कि वह बांग्लादेश के लिए 5000 और 6000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों की सूची में मुशफिकुर के बाद मोमिनुल हक और अब संन्यास ले चुके तमीम इक़बाल क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। मोमिनुल के नाम 5293 रन हैं, जो मुशफिकुर के रनों से लगभग 2000 रन कम हैं।
मुशफिकुर शतकों के मामले में भी मोमिनुल औऱ तमीम से आगे है। मुशफिकुर ने अभी तक 14 टेस्ट शतक लगाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 219 रन रहा है। मोमिनुल औऱ तमीम के नाम 13-13 शतक दर्ज हैं।
2005 में डेब्यू करने वाले मुशफिकुर ने 107वें टेस्ट में अपना 7000 रन का आंकड़ा हासिल किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
मुशफिकुर ने वनडे में 6697 रन और टी20 में 1495 रन बनाए हैं, हालांकि वे इन दोनों फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।