बेंगलुरु, 7 फरवरी (CRICKETNMORE)। आईपीएल 9 के लिए कल हुए नीलामी में कई हैरत भरे कारनामें हुए। एक और जहां शेन वॉटसन सीजन 9 के नीलामी में 9.5 करोड़ रूपये के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने तो वहीं युवराज सिंह को 7 करोड़ में हैदराबाद की टीम ने खरीदकर टीम में शामिल कर लिया। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसे खिलाड़ी की कददार बदली जिसकी उम्मीद शायद हम और आप नहीं कररहें होगें।

मुंबंई इंडियंस ने राजस्थान के सीकर जिले के युवा क्रिकेटर नाथू सिंह को 3.20 करोड़ रूपये में खरीदकर इस युवा खिलाड़ी की जिन्दगी बदल दी।

ऐसा इसलिए क्योंकि इस युवा खिलाड़ी का पास्ट बिल्कुल ऐसा हैं जिसको जानकर आप हैरान हो जाएगें। नाथू सिंह के पिता राजस्थान में एक फेक्ट्री में मजदूरी करते हैं। नाथू के पिता ने ही नाथू सिंह की प्रतिभा को पहचान कर क्रिकेट एकेडमी में भेजा था। लेकिन नाथू के पिता के लिए क्रिकेट एकेडमी की फीस देना काफी मुश्किल था, इसके लिए किसी तरह से नाथू के पिता ने पैसे का जुगाड़कर क्रिकेट एकेडमी में नाथू सिंह का दाखिला करा दिया।

नाथू ने एकेडमी में कड़ी मेहनत करी और काफी कम समय में ही एकेडमी के चेहते खिलाड़ी बन गए। लेकिन नाथू के लिए एकेडमी की फिस देना टेढी खीर साबित हो रही थी। नाथू सिंह के हालात को देखते हुए एकेडमी ने ही नाथू सिंह की फीस को अपने खर्चे में शामिल कर लिया।
राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर को नाथू सिंह ने अपनी प्रतिभा से कायल कर दिया है।


नाथू सिंह के बेहतरीन हूनर ने कमाल किया औऱ कुछ ही दिनों के बाद उनका रणजी ट्रॉफी में चयन हो गया। खासकर भारतीय चयनकर्ता संदीप पाटील को नाथू सिंह ने काफी प्रभावित किया। ऑस्ट्रेलिया के महान औऱ दिग्गज गेंदबाजों में से एक ग्लेन मैक्ग्रा ने एमआरअफ एकेडमी में नाथू सिंह की गेंदबाजी देखी थी जिसको देखकर मैक्ग्रा ने कहा था कि आन वाले समय में नाथू सिंह भारतीय क्रिकेट का सितारा होगा।

नाथू सिंह अपने गेंदबाजी के दौरान 140 किमी प्रति घंटे के रफ्तार के साथ गेंदबाजी करते हैं। नाथू सिंह अक्टूबर 2015 में भारत आई साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ बोर्ड प्रेसिडेंट एकादश टीम की ओर से प्रैक्टिस मैच खेल चुके हैं। अफ्रीका के खिलाफ इस टीम में सिर्फ तीन फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले नाथू सिंह का भी सिलेक्शन हुआ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार