पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वकार यूनुस दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज माने जाते हैं। वकार ने अपने साथी खिलाड़ी वसीम अकरम के साथ मिलकर विश्व क्रिकेट में गेंदबाजी की एक अलग परिभाषा लिखी। आइए जानते हैं वकार यूनुस से जुड़ी कुछ खास बातें।

Advertisement

बेहद खास रहा इंटरनेशनल डेब्यू

Advertisement

वकार यूनुस ने 15 नवंबर साल 1989 को भारत के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। उनका यह डेब्यू इसलिए यादगार रहा क्योंकि उसी मैच में क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा।

इन नामों से हुए प्रसिद्ध

वकार यूनुस को उनके तेज स्विंग गेंदबाजी के लिए "विकी", "बुरेवाला एक्सप्रेस" और " दी टो क्रशर" के जैसे अलग अलग नाम मिलें।

 

वनडे में है यह रिकॉर्ड

Advertisement

वनडे मैचों के इतिहास में यूनुस खान एकमात्र गेंदबाज हुए जिन्होंने लगातर 3 वनडे मैचों की 3 पारियों में 5 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे मैचों में 13 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया हैं।

वकार यूनुस से सीखा

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उनकों यॉर्कर गेंदबाजी करने की सीख वकार यूनुस की घातक गेंदबाजी देखने से मिली। जमैका के स्टार धावक उसैन बोल्ट भी वकार यूनुस के बहुत बड़े फैन हैं।

Advertisement

मिला ये खिताब

साल 1992 में वकार को "विजडन क्रिकेटर ऑफ दी ईयर" का खिताब मिला तो वहीं साल 2013 में उन्हें "आईसीसी हॉल ऑफ फेम" में शामिल किया गया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार