CRICKETNMORE - 2015 वर्ल्ड कप की शुरूआत से ही रिकॉर्ड्स बनने का सिलसिला जारी हो गया। हर मुकाबले में कोई न कोई रिकॉर्ड बन रहा है।

Advertisement

आइए नजर डालते हैं अब तक बने कुछ खास रिकॉर्ड्स पर

Advertisement

 

इंग्लैंड के स्टीफन फिन ने ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप 2015 की पहली हैट्रिक ली। वर्ल्ड कप की यह कुल आठवीं हैट्रिक थी। वह वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज थे।   

भारत ने पाकिस्तान को हरानें का सिलसिला जारी रखा। इस बार पाकिस्तान को भारत के हाथों वर्ल्ड कप की पांचवीं हार मिली है।

Advertisement

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने हार के सिलसिले को तोड़ा और वर्ल्ड कप में पहली बार अफ्रीकी टीम को मात दी। साउथ अफ्रीका 130 रन से हारा,यह वर्ल्ड कप में उसकी सबसे बड़ी हार है।  

Advertisement

साउथ अफ्रीका के कप्तान एबी डि विलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 66 गेदों में नाबाद 164 रन की पारी खेली। उन्होंने 64 गेदों में अपने 150 रन पूरे किये जो वन डे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 150 रन हैं। 

न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउथी ने इंग्लैंड के खिलाफ 33 रन देकर 7 विकेट लिए और वर्ल्ड कप में 7 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप का उच्चतम स्कोर 417 बनाया। इससे पहले 2007 में भारत ने बरमूडा के खिलाफ 413 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 275 रन से जीता,जो वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी और वन डे क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। 

Advertisement

अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रही अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को हराकर वर्ल्ड कप की पहली जीत हासिल करी। 

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वर्ल्ड कप का पहला दोहरा शतक (215 रन) लगाया। वन डे क्रिकेट मे दोहरा शतक लगाने वाले पह चौथे खिलाड़ी हैं। 

Advertisement

आयरलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर बड़ा उलटफेर किया। यह तीसरी बार था जब आयरलैंड ने 300 या अधिक रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी। 

Advertisement

श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 310 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट से जीत हासिल की थी। श्रीलंका ने 300 के लक्ष्य का पीछा करते दूसरी बार जीत हासिल की थी।

श्रीलंका के कुमार संगाकारा ने वर्ल्ड कप में लगातार तीन शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया। संगाकारा ने अफगानिस्तान,इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक लगाकर यह कीर्तिमान बनाया

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार