इस समय पूरी दुनिया पर एशिया कप 2022 की खुमारी चढ़ी हुई है क्योंकि भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से दो-दो हाथ करते हुए दिखने वाले हैं। हालांकि, इस महामुकाबले से पहले इंज़माम उल हक का एक वीडियो काफी लाइमलाइट में है और इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। 

Advertisement

इस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सचमुच भज्जी इस्लाम कबूल करने वाले थे। पाकिस्तान अनटोल्ड ट्विटर हैंडल द्वारा पोस्ट की गई एक वीडियो क्लिप में, इंजमाम-उल-हक को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि हरभजन को 'धर्म बदलने' की इच्छा थी और वो लगभग ऐसा करने के लिए तैयार हो गए थे।

Advertisement

इंजमाम इस वीडियो में कहते हैं, 'हमारे पास एक कमरा था जहां सभी क्रिकेटर प्रार्थना के लिए आते थे। हम इरफान पठान और अन्य भारतीय खिलाड़ियों को भी आमंत्रित करते थे। इस दौरान हरभजन भी आते थे और धैर्यपूर्वक मौलवी को सुनते थे और उनके भाषण से प्रभावित होते थे। कई बार उसने मुझसे कहा कि वो मौलाना की बातों पर विश्वास करने के बारे में सोचता है।”

इंजमाम ने आगे कहा, 'मैंने हरभजन से ये भी कहा कि अगर मौलाना की बातों पर विश्वास करना चाहते हो और 'धर्मांतरण' करना चाहते हो, तो ऐसा करने से कौन रोक रहा है। तो हरभजन कहता है कि मौलवी की बात मानना ​​चाहते हूं लेकिन मेरी हालत देखकर रुक जाता था।'

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है और ये वीडियो हरभजन सिंह के लिए परेशानी भी पैदा कर सकता है, क्योंकि वो अब सिर्फ एक पूर्व क्रिकेटर नहीं हैं बल्कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भी हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार