13 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE) आईपीएल 2018 अब अपने आखिरी दौड़ में हैं ऐसे में क्रिकेट फैन्स के बीच इस बात को लकेर बहस तेज हो गई है कि क्या अगले आईपीएल में सभी खिलाड़ी एक दूसरे से अलग हो जाएगें। आपको बता दें कि आईपीएल 2018 में राजस्थान लॉयंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की वापसी होगी जिसके कारण एक बार फिर से आईपीएल 2018 में खिलाड़ियों के लिए ऑक्शन किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि सभी खिलाड़ी इस ऑक्शन में शामिल होगें।

Advertisement

इसके अलावा कहीं- कहीं ये भी खबर हिचकोले मार रही है कि आईपीएल 2018 में कई खिलाड़ी को उनके फ्रेंचाइजी रिटेन कर सकते हैं। राजीव शुक्ला ने इस बारे में कहा है कि अभी आईपीएळ 2018 के लिए सोचने का समय नहीं आया है और अभी इसमें काफी समय है। इसलिए आईपीएल 2018 के लिए कुछ भी फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि शुक्ला ने पहले ही बता दिया था कि पुणे और गुजरात की टीम आईपीएल 2018 मे भाग नहीं लेगी।

किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाईजी की ऑनर प्रीति जिंटा ने इच्छा जताई है कि आईपीएल 2018 में सभी खिलाड़ियों की निलामी की जाए।

प्रीति जिंटा ने कहा है कि बीसीसीआई यदि सभी खिलाड़ियों के ऑक्शन का प्रस्ताव रखती है तो मैं इससे सहमत हूं।लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि वर्तमान में हमारी टीम अच्छी नहीं है। मैं इस टीम के साथ काफी खुश हूं। लेकिन बीसीसीआई जो भी फैसला लेगी मैं उसके लिए तैयार हूं।

Advertisement

यदि सभी खिलाड़ियों का ऑक्शन हुआ तो बंपर बोली लगेगी विराट कोहली, धोनी और क्रिस गेल की। इसमें कोई शक नहीं कि आईपीएल 2018 को लेकर अभी से क्रिकेट फैन्स काफी उत्तेजना के साथ इंतजार कर रहे हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार