27 मई, मुंबई (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के फाइनल में सीएसके की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से ज्यादा मजबूत मानी जा रही है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस फाइनल मैच को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

Advertisement

जाने माने ज्योतिषी ग्रीनस्टोन लोबो ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2018 का खिताब जीतेगी।

इसके कारण बतातें हुए ग्रीनस्टोन लोबो ने कहा कि जुपिटर प्लेनेट, प्लेनेट-X (2007 आरएच283) और प्लेनेट-Z (2008 एफसी76) के आस-पास होने की वजह से हैदराबाद के कप्तान को फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि केन विलियमसन की कुंडली काफी बलबान है। 260 सालों के बाद प्लूटो अपने घर में प्रवेश कर रहा है जिससे विलियमसन की कुंडली काफी बलबान बन पड़ी है।

इसके साथ - साथ  सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच टॉम मूडी के पक्ष में भी प्लूटो है, जिससे SRH को फायदा मिलेगा। 

Advertisement

धोनी की कुंडली में यूरेनस है, जो प्लूटो से कमजोर गृह है. धोनी की कुंडली में प्लेनेट-X भी कमजोर बताया जा रहा है। ऐसे में अब देखना होगा कि ज्योतिष शास्त्र  की यह भविष्यवाणी सही साबित हो पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार