20 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर है कि साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन आईपीएल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम के कोच पद पर अपनी सेवाएं दे सकते हैं।
हालांकि अभी आरसीबी के तरफ से इस बात की घोषणा नहीं हुई है लेकिन खबर है कि कुछ ही दिनों में आरसीबी के टीम मैनेजमेंट इस बात को लेकर घोषणा कर सकता है। गौरतलब है कि गैरी कर्स्टन ने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के लिए कोच पद का भार पहले संभाल चुके हैं। लेकिन 2 साल के बाद गैरी कर्स्टन को दिल्ली की टीम के कोच पद से हटा दिया गया था।
आपको बता दें कि गैरी कर्स्टन की कोचिंग में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का परफॉर्मेंस बेहद ही खराब रहा था जिसकी वजह से ही गैरी कर्स्टन ने आईपीएल 2014 के बाद से कोच पद से हट गए थे। ऐसे में अब ये खबर आ रही है कि बेंगलोर की टीम के लिए अपनी सेवाएं कोच पद पर देगें तो फैन्स के लिए ये बेहद ही दिलचस्प बात है।
आपको बता दें कि गैरी कर्स्टन की कोचिंग के दौरान ही भारत की टीम ने साल 2011 का वर्ल्ड कप जीतने में सफलता पाई थी। भारतीय क्रिकेट टीम के हर एक खिलाड़ियों के साथ गैरी कर्स्टन का काफी अच्छा रिलेशन रहा है और भारत के लिए एक सफल कोच की भूमिका निभाने में गैरी कर्स्टन काफी सफल रहे थे।
वैसे आरसीबी के लिए कोच पद की भूमिका न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी देते आए हैं लेकिन उनके कार्यकाल में आरसीबी कोई खास कमाल नहीं कर पाया है। ऐसे में गैरी कर्स्टन का कोच पद पर आना आरसीबी के लिए अच्छी बात है।