नई दिल्ली, 5 मार्च (CRICKETNMORE)| अगर आप इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के मैचों का टिकट खरीद चुके हैं तो ध्यान रखिए कि अगर आपने दर्शक दीर्घा में रहते हुए एक हाथ से छक्के पर कैच लपक लिया तो आपको एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। बीसीसीआई ने आईपीएल के आगामी सीजन के दौरान हैरियर फैन कैच प्रतियोगिता के आगाज की घोषणा की।

Advertisement

इस प्रतियोगिता के तहत हर मैच में एक हाथ से कैच लेने के लिए एक लाख रुपये मिलेंगे और जो कैच सबसे अच्छा आंका जाएगा, उसे लपकने वाले दर्शक को टाटा के नवीनतम स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल हैरियर को अपने घर ले जाने का मौका मिलेगा।

Advertisement

बीसीसीआई ने सोमवार को आईपीएल में उसके ऑफिशियल पार्टनर टाटा मोटर्स के टाटा हैरियर एसयूवी को आईपीएल-2019 का लीड ब्रांड घोषित किया। बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा कि हैरियर को आईपीएल के दौरान हैरियर फैन कैच पुरस्कार में भी शामिल किया जा रहा है, जहां एक हाथ से सिक्स पर कैच लेने वाले फैन को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

साथ ही सबसे पसंदीदा हैरियर फैन कैच लेने वाले एक फैन को सीजन के अंत में लक्जरी एसयूवी हैरियर को घर ले जाने का मौका मिलेगा।

तो तैयार हो जाइए आईपीएल के रोमांच के लिए और अब टेलीविजन पर खुद को देखने की जगह गेंद पर नजर रखिए क्योंकि बल्लेबाज द्वारा हिट की गई गेंद बाउंड्री को पार करते हुए आप तक आ सकती है और अगर अपने एक हाथ से कैच लपक लिया तो आपके बल्ले-बल्ले हो जाएंगे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार