9 अप्रैल। आईपीएल 2019 में केकेआर के लिए डेब्यू करने वाले हैरी गुर्ने ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी की और 2 विकेट लेने में सफल रहे।

Advertisement

केकेआर लिए हैरी गुर्ने का परफॉर्म करना गेंदबाजी डिपार्टमेंट को मजबूत कर रहा है। आपको बता दें कि हैरी गुर्ने इंग्लैंड के गेंदबाज हैं और अपनी नेशनल टीम के लिए 10 वनडे और 2 टी-20 मैच खेल चूके हैं।

Advertisement

हैरी गुर्ने के लिए सबसे दिलचस्प बात ये है कि साल 2018-19 के सीजन में जिस भी टीम के लिए टी-10 और टी-20 लीग टूर्नामेंट खेले हैं वो टीम विजेता बनी है। साल 2018-19  के शुरूआत में हैरी गुर्ने ने सबसे पहले टी-10 लीग में नॉर्दरन वॉरियर्स की टीम का हिस्सा रहे और टीम को विजेता बनानें का काम किया।

इसके साथ - साथ बिग बैश लीग 2018-19 में हैरी गुर्ने मेलबर्न रेनीगेड्स की टीम का हिस्सा रहे थे और वो टीम विजेता बनकर निकली थी।

इतना ही नहीं पाकिस्तान सुपर लीग में हैरी गुर्ने क्वेटा ग्लेडियटर्स की टीम में मौजूद थे जिसने पाकिस्तान सुपर लीग 2019 का खिताब जीतने का कमाल कर दिखाया था। अब ये देखना काफी दिलचस्प है कि क्या हैरी गुर्ने केकेआऱ की टीम को चैंपियन बना पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार