इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां संस्करण दूसरे हाफ में कदम रखा चुका है और अब यहां स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। ऐसी स्थिति में तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स खतरनाक साबित हो सकती है। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को शानदार फॉर्म में चल ही दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई का सामना करना है और इस मैच में चेन्नई की चुनौती दिल्ली के लिए आसान नहीं होगी। महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तीन स्पिनर उतारे थे। उनका यह मूव सफल भी रहा था और टीम को जीत मिली थी।

Advertisement

धोनी धीमी होती पिचों पर एक अलग कप्तान होते हैं। उन्हें पता है कि इन पिचों पर क्या करना है। टूर्नामेंट अब उसी तरफ बढ़ चुका है जहां अधिकतर धीमी पिचें ही देखने को मिल रही हैं।

Advertisement

ऐसे में चेन्नई बाकी टीमों पर भी हावी हो सकती है। उसके पास रवींद्र जडेजा, पीयूष चावला, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर के रूप मे चार बेहतरीन स्पिनर हैं। ताहिर अभी तक नहीं खेले हैं। वहीं ड्वेन ब्रावो और शेन वाटसन भी इस तरह की पिचों पर बेहद खतरनाक साबित होते हैं।

शारजाह की पिच पर शुरूआत में रन बनाना आसान था लेकिन अब यह पिच धीमी हो गई है जो चेन्नई के लिए वरदान सा है। कम से कम पिछले कुछ मैचों में तो यही देखने को मिला है।

दिल्ली के लिए शिखर धवन, पृथ्वी शॉ और बाकी के बल्लेबाज किस तरह से इस स्थिति से निपटते हैं यह देखना होगा। कप्तान श्रेयर अय्यर पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। उनकी जगह धवन ने कप्तानी की थी। मैच के बाद धवन ने कहा था कि अय्यर की चोट को लेकर बाद में पता चलेगा।

अभी तक हालांकि स्थिति साफ नहीं है और अगर अय्यर बाहर होते हैं तो दिल्ली के लिए यह बड़ा नुकसान होगा। टीम पहले ही अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा और ऋषभ पंत की चोटों से जूझ रही है। अमित और ईशांत आईपीएल से ही बाहर हो चुके हैं। पंत पर भी स्थिति साफ नहीं है।

Advertisement

इस स्थिति में धवन, शॉ, अजिंक्य रहाणे, मार्कस स्टोयनिस, एलेक्स कैरी, शिमरन हेटमायेर की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

धीमी पिचों का फायदा उठाने के लिए दिल्ली के पास भी रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल हैं। वहीं तेज गेंदबाजी में कैगिसो रबादा और एनरिक नॉर्खिया की जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया। तुषार देशपांडे ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पदार्पण किया था और अच्छा करने में सफल रहे थे। यहां शायद ही बदलाव हो।दिल्ली के लिए चिंता है तो अय्यर की चोट और उनका रिप्लेसमेंट।

Chennai vs Delhi Head to Head

Advertisement

चेन्नई और दिल्ली के बीच आईपीएल में कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें चेन्नई ने 15 औऱ दिल्ली ने 6 मैच जीते हैं। पिछले पांच मैचों में चेन्नई ने चार और दिल्ली ने सिर्फ एक में जीत हासिल की है। इस सीजन 25 सितंबर को खेले गए मैच में दिल्ली ने चेन्नई को 44 रनों से मात दी थी।

टीमें (सम्भावित) :

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अक्षर पटेल,मार्कस स्टोयनिस, हर्षल पटेल, कागिसो रबादा, रविचंद्रन अश्विन, एनरिक नॉर्खिया, तुषार देशपांडे।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, पीयूष चावला, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, शेन वाटसन, शार्दूल ठाकुर, अंबाती रायडू, फाफ डु प्लेसिस, दीपक चहर, सैम कुरैन।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार