IPL 2020: पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम को लेकर बड़ी बात कही है। गौतम गंभीर का मानना है कि मुंबई की सफलता के पीछे उनकी बल्लेबाजी का हाथ है और अगर किसी भी टीम को मुंबई के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना है तो फिर उनके पास ज्यादा कुछ चारा नहीं होता है।

Advertisement

गौतम गंभीर ने कहा, 'आप हमेशा किसी को पारी की एंकरिंग करने और अच्छी स्ट्राइक रेट से स्कोर करने की बात करते रहते हैं। सूर्यकुमार यादव ने 130, 135 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जो मुंबई इंडियंस के लिए बहुत अच्छा है। वह कोई हैं जो शानदार पारी खेल सकते हैं और विपक्ष को नुकसान पहुंचा सकते हैं।'

Advertisement

गौतम गंभीर ने आगे कहा, 'सूर्यकुमार यादव के बाद आपके पास कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या की फायर पॉवर है, ये सभी लोग आपको अंतिम ओवरों में नुकसान पहुंचा सकते हैं। मुंबई के पास लंबे समय तक बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज भी हैं। आप अपनी बैटिंग लाइन अप से और क्या चाहते हैं। मुझे लगता है कि यही कारण है कि मुंबई आज इतनी मजबूत स्थिति में है।'

गंभीर ने कहा, 'जब तक आप मुंबई इंडियंस को 150-160 तक सीमित नहीं करते, तब तक आपके पास मैच जीतने का ज्यादा चांस नहीं रहता है। जिस क्षण वह 180 के पार पहुंच जाते हैं, किसी भी टीम के लिए उनकी गेंदबाजी का सामना करना बहुत मुश्किल हो जाता है। बेन स्टोक्स की प्रतिभा के अलावा, मुझे नहीं लगता कि कोई भी टीम मुंबई के खिलाफ 190 से अधिक रनों के स्कोर का पीछा कर सकती है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार