किंग्स इलेवन पंजाब ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में ऐतिहासिक मुकाबला खेला, जिसमें उसने मुंबई इंडियंस को दो सुपर ओवर खेलने के बाद हराया। अब पंजाब का सामाना लीग की इस सीजन की एक और मजबूत टीम-दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों टीमें मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच हुए मैच का फैसला भी सुपर ओवर में निकला था, जहां दिल्ली ने पंजाब को परास्त किया था।

Advertisement

दिल्ली के लिए तो यह सीजन अच्छा रहा है, लेकिन पंजाब के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता। हालांकि पंजाब ने अपने पिछले दोनों मैचों में जीत हासिल की है और इसलिए उसका आत्मविश्वास ऊंचा होगा।

Advertisement

लेकिन इन दोनों जीतों में ध्यान देनें वाली बात यह है कि, ये जीत उसे उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के कारण मिली हैं। बेंगलोर के खिलाफ कप्तान केएल राहुल और क्रिस गेल ने शानदार पारियां खेलीं थी और फिर मुंबई के खिलाफ भी राहुल का बल्ला चला था।

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भी इन-फॉर्म बल्लेबाज हैं। बस इन तीनों पर आकर पंजाब की बल्लेबाजी की कहानी खत्म हो जाती है। टीम प्रबंधन को इस ओर ध्यान देना होगा। ग्लैन मैक्सेवल के लगातार विफल होने के बाद भी उन्हें मौका दिया जा रहा है जबकि कुछ अच्छे खिलाड़ी बाहर बैठे हैं, जो मैक्सवेल की कमी को पूरा कर सकते हैं।

गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई ने अच्छा किया है और युवा अर्शदीप सिंह ने भी यहां अच्छा प्र्दशन दिया है।

पंजाब के लिए खिलाड़ियों ने निजी तौर पर अच्छा तो किया है, लेकिन एक संयुक्त और संतुलित टीम के तौर पर पंजाब से देखने को कुछ खास नहीं मिला है और यही कारण है कि टीम कई बार जीत के करीब आकर भी हार का सामना करने को मजबूर हुई है। टीम के बाकी खिलाड़ियों को राहुल, मयंक, गेल, शमी, बिश्नोई का साथ देनें की जरूरत है।

Advertisement

वहीं, दिल्ली के लिए यह सीजन अभी तक शानदार रहा है, लेकिन टीम के कोच रिकी पोंटिंग का कहना है कि उनकी टीम ने अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेली है। इसका एक ही मतलब है कि टीम और बेहतर करना चाहती है, जिसकी ललक उसमें दिखती भी है।

ऋषभ पंत के चोटिल होने से उसे झटका लगा था, लेकिन सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लगातार तीन शानदार पारियां खेल पंत की कमी को पूरा किया। पिछले मैच में धवन ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जमाया और चेन्नई के खिलाफ टीम को जीत दिलाई थी।

पृथ्वी शॉ, कप्तान श्रेयस अय्यर भी फॉर्म में हैं। कुछ मैचों से शॉ जल्दी आउट हो रहे हैं और इस मैच में वह एक अच्छी पारी खेलने की कोशिश में होंगे। पंत की जगह टीम में आए अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे अभी तक नहीं चले हैं। उनकी फॉर्म टीम के लिए एक चिंता का कारण हो सकता है।

Advertisement

अंत में मार्कस स्टोयनिस, एलेक्स कैरी और शिमरन हेटमायर टीम को बड़े शॉट्स से अच्छे रन बनाकर दे सकते हैं।

गेंदबाजी में कागिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया की जोड़ी बेहतरीन रही है। तुषार देशपांडे के रूप में इन दोनों को अच्छा साथी मिला है। जहां तक स्पिन की बात है, तो रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की जोड़ी लीग की बेहतरीन जोड़ियों में से एक है।

Punjab vs Delhi Head to Head

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 25 मैच खेले गए हैं। जिसमें पंजाब ने 14 और दिल्ली ने 11 मैच जीते हैं। पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो पंजाब ने तीन और दिल्ली ने दो मैच जीते हैं। इस सीजन खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने सुपर ओवर में जीत हासिल की थी। 

टीमें (सम्भावित) :

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, ग्लेन मैक्सवेल/जेम्स नीशम, निकोलस पूरन, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, पृथ्वी शॉ (विकेटकीपर), शिखर धवन, अक्षर पटेल,, मार्कस स्टोयनिस, कागिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, एनरिक नॉर्खिया, तुषार देशपांडे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार