कोरोनावायरस महामारी के कारण इस बार आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जा रहा है। लीग का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है और पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा। यूएई के तीन शहर- दुबई, अबु धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। इन तीन शहरों में दुबई सबसे ज्यादा 24 मैचों की मेजबानी करेगा।

Advertisement

वहीं अबु धाबी में 20 मैच खेले जाएंगे। शारजहा में सबसे कम 12 मैच खेले जाएंगे।

Advertisement

बीसीसीआई ने हालांकि प्लेऑफ और फाइनल वेन्यू की घोषणा नहीं की है। उसने कहा है कि वह जल्द ही इन मैचों की तारीखों और मैदानों के नामों का ऐलान करेगा।
अबु धाबी में सबसे पहला मैच 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। इसी मैच से लीग के 13वें सीजन की शुरुआत होगी। अभी तक जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक अबु धाबी में आखिरी लीग मैच दो नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच होगा।

वहीं, दुबई में पहला मैच 20 सितंबर को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा। दुबई में लीग चरण का आखिरी मैच एक नवंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा।

शारजाह में पहला मैच पहला मैच 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा और यहां लीग चरण का आखिरी मैच तीन नवंबर को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच होगा।

IPL 2020 Schedule In Hindi

Advertisement

आईपीएल 13 के मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार हैं :-

  • 19 सितंबर, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अबु धाबी
  • 20 सितंबर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, दुबई
  • 21 सितंबर, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दुबई
  • 22 सितंबर, राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शरजाह
  • 23 सितंबर, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, अबु धाबी
  • 24 सितंबर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दुबई
  • 25 सितंबर, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दुबई,
  • 26 सितंबर, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अबु धाबी
  • 27 सितंबर, राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, शरजाह
  • 28 सितंबर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, दुबई
  • 29 सितंबर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अबु धाबी,
  • 30 सितंबर, राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दुबई
  • 1 अक्टूबर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस, अबु धाबी
  • 2 अक्टूबर, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई,
  • 3 अक्टूबर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स, अबु धाबी,
  • 3 अक्टूबर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शरजाह
  • 4 अक्टूबर, मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शरजाह
  • 4 अक्टूबर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई
  • 5 अक्टूबर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दुबई
  • 6 अक्टूबर, मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, अबु धाबी
  • 7 अक्टूबर, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स अबु धाबी
  • 8 अक्टूबर, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, दुबई
  • 9 अक्टूबर, राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शरजाह
  • 10 अक्टूबर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स अबु धाबी
  • 10 अक्टूबर, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दुबई
  • 11 अक्टूबर, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, दुबई
  • 11 अक्टूबर, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अबु धाबी
  • 12 अक्टूबर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शारजाह
  • 13 अक्टूबर, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई
  • 14 अक्टूबर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दुबई
  • 15 अक्टूबर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, शारजाह
  • 16 अक्टूबर, मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अबु धाबी
  • 17 अक्टूबर, राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दुबई
  • 17 अक्टूबर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शारजाह
  • 18 अक्टूबर, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अबु धाबी
  • 18 अक्टूबर, मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, दुबई
  • 19 अक्टूबर, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, अबु धाबी
  • 20 अक्टूबर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दुबई
  • 21 अक्टूबर, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, अबु धाबी
  • 22 अक्टूबर, राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई
  • 23 अक्टूबर, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, शारजाह
  • 24 अक्टूबर, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अबु धाबी
  • 24 अक्टूबर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई
  • 25 अक्टूबर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई
  • 25 अक्टूबर, राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, अबु धाबी
  • 26 अक्टूबर, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, शारजाह
  • 27 अक्टूबर, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दुबई
  • 28 अक्टूबर, मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, अबु धाबी
  • 29 अक्टूबर, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दुबई
  • 30 अक्टूबर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स अबु धाबी
  • 31 अक्टूबर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दुबई
  • 31 अक्टूबर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शारजाह
  • 01 नवंबर, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, अबु धाबी
  • 01 नवंबर, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दुबई
  • 02 नवंबर, दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, अबु धाबी
  • 03 नवंबर, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, शारजाह

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार