21 नवंबर। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिस पर गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2020 की नीलामी में जमकर पैसा बरसा। कमिंस के लिए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बीच कड़ी टक्कर चली, जिसमें बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स भी शामिल हो गई और 15.50 करोड़ रुपये में उन्हे अपने साथ ले गई।

Advertisement

इसी के साथ कमिंस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी और इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे किया। स्टोक्स को 2017 में 14.50 करोड़ रुपये में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने लिया था। कमिंस दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए थे।

कमिंस के पास युवराज को सिंह को पीछे छोड़ आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का मौका आया था लेकिन वह चूक गए। युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Advertisement

एक तरफ जहां ये खिलाड़ी मालामाल हुए तो कई ऐसे दिग्गज भी रहे जिनके ऊपर फ्रेंचाइजियों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। आईपीएल 2020 के ऑक्शन में नहीं खरीदे गए खिलाड़ी इस प्रकार हैं।

हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, युसुफ पठान, कोलिन डि ग्रैंडहोम, स्टुअर्ट बिन्नी, हेनरिक क्लासेन, मुशफिकुर रहीम, नमन ओझा, कुशल परेरा, शाई होप, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, एडम जाम्पा, हेडन वाल्श, जहीर खान, मनजोत कालरा, रोहन कदम, हरप्रीत सिंह, डेनिएल सैम्स, शाहरुख खान, केदार देवधर, केएस भरत, अंकुश बैन्स, विष्णु विनोद, कुलवंत खेजरोलिया, रिले मेरेडिथ, मिधुन सुधेसन, नूर अहमद, केसी करियप्पा, इविन लुइस, मनोज तिवारी, कोलिन इंग्राम, मार्टिन गुप्टिल, कार्लोस ब्रैथवेट, एंडिले फेहलुकवायो, कोलिन मुनरो, ऋषि धवन, बेन कटिंग, एनरिक नॉर्त्ज, बरिंदर सरन, मार्क वुड, अलजारी जोसेफ, मुस्तफिजुर रहमान, एडम मिलने, आयूष बदोनी, प्रवीण दुबे, आर्यन जुयाल, कुलदीप सेन, मैट हेनरी, सीन एबॉट जेसन होल्डर, सुमित कुमार, शम्स मुलानी, राहुल शुक्ला, जेम्स पैटिनसन, युद्धवीर सिंह, सुजीत नायक, नाथन एलिस, केसरिक विलियम्स, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, लियम प्लंकेट, आर विनय कुमार।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार