IPL 2021: आईपीएल 2021 के बाकी बचे  31 मैच यूएई में खेले जाएंगे। आईपीएल 2021 के दोबारा शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को तगड़ा झटका लग चुका है। दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने चोट के चलते आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। स्मिथ कोहनी के दर्द से परेशान हैं। ऐसे में यह 3 खिलाड़ी स्टीव स्मिथ का अच्छा रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। 

Advertisement

डिवॉन कॉनवे: न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डिवॉन कॉनवे इन दिनों अपनी बल्लेबाजी के चलते काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। डिवॉन कॉनवे ने अब तक 14 टी-20 मैचों में 59.12 की जबरदस्त औसत से 473 रन बनाए हैं वहीं घरेलू टी-20 सीरीज में भी उन्होंने बल्ले से टीम के लिए काफी अहम योगदान दिया है। इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइर रेट भी 151.12 का है। ऐसे में डिवॉन कॉनवे स्टीव स्मिथ का अच्छा रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

Advertisement

एविन लुईस: वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज एविन लुईस स्टीव स्मिथ का अच्छा रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। एविन लुईस लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं उन्हें आईपीएल खेलने का भी अच्छा खासा अनुभव है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है।

ग्लेन फिलिप्स: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स भी स्टीव स्मिथ का अच्छा रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। ग्लेन फिलिप्स को मध्यक्रम में जल्द से जल्द रन बनाने का अच्छा अनुभव है वहीं गेंदबाजी में भी वह अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। ग्लेन फिलिप्स ने अब तक न्यूजीलैंड के लिए 25 टी-20 मैच में 149.41 की स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार