IPL नीलामी से पहले सभी टीमों के पास बची हुई रकम, भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों की पूरी जानकारी

Updated: Wed, Feb 17 2021 18:17 IST
IPL 2021 auction: Available purse, remaining player slots of all franchises (Image Source - Google)

आईपीएल 2021 से पहले खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होगी। कुल 292 खिलाड़ियों का नाम पर आखिरी मुहर लगा है जिनपर सभी टीमें बोली लगा सकती है। 

नीलामी में इस बार कई बड़े नाम है जिसमें ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और एरॉन फिंच से लेकर इंग्लैंड के दो धुरंधर बल्लेबाज डेविड मलान और एलेक्स हेल्स मौजूद है। खिलाड़ियों की नीलामी शाम 3 बजे से शुरू होगी। इस नीलामी का सीधा प्रदर्शन स्टार स्पोर्टस पर होगा।

अगर टीमों की पास बची हुई धनराशि की बात करे तो केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के साथ के पास सबसे ज्यादा 53.4 करोड़ रूपए बाकी है। अगर उस टीम की बात करे जिसे सबसे ज्यादा खिलाड़ियों की जरूरत है तो वह विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम है। आरसीबी की टीम अभी भी 11 खिलाड़ियों को खरीद सकती है।

एक नजर डालते हैं आईपीएल नीलामी से पहले सभी टीमों के पास बचे हुए राशि पर:

  • पंजाब किंग्स - 53.4 करोड़
  • राजस्थान रॉयल्स - 37.85 करोड़
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 35.40 करोड़
  • चेन्नई सुपर किंग्स - 19.90 करोड़
  • मुंबई इंडियंस - 15.35 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स - 13.4 करोड़
  • सनराइजर्स हैदराबाद- 10.75 करोड़

एक नजर डालते हैं आईपीएल नीलामी से पहले सभी टीमों के पास नए खिलाड़ियों के स्थान की:

चेन्नई सुपर किंग्स 

  • कुल खिलाड़ी - 19
  • विदेशी खिलाड़ी- 7
  • नए खिलाड़ियों की जगह - 6
  • विदेशी खिलाड़ियों की जगह - 1

दिल्ली कैपिटल्स 

  • कुल खिलाड़ी - 17
  • विदेशी खिलाड़ी- 5
  • नए खिलाड़ियों की जगह - 8
  • विदेशी खिलाड़ियों की जगह - 3

पंजाब किंग्स

  • कुल खिलाड़ी - 16
  • विदेशी खिलाड़ी- 3
  • नए खिलाड़ियों की जगह - 9
  • विदेशी खिलाड़ियों की जगह - 5

कोलकत्ता नाइट राइडर्स

  • कुल खिलाड़ी - 17
  • विदेशी खिलाड़ी- 6
  • नए खिलाड़ियों की जगह - 8
  • विदेशी खिलाड़ियों की जगह - 2

मुंबई इंडियंस

  • कुल खिलाड़ी - 18
  • विदेशी खिलाड़ी- 4
  • नए खिलाड़ियों की जगह - 7
  • विदेशी खिलाड़ियों की जगह - 4

राजस्थान रॉयल्स

  • कुल खिलाड़ी - 16
  • विदेशी खिलाड़ी- 5
  • नए खिलाड़ियों की जगह - 9
  • विदेशी खिलाड़ियों की जगह - 3

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 

  • कुल खिलाड़ी - 14
  • विदेशी खिलाड़ी- 5
  • नए खिलाड़ियों की जगह - 11
  • विदेशी खिलाड़ियों की जगह - 3

सनराइजर्स हैदराबाद

  • कुल खिलाड़ी - 22
  • विदेशी खिलाड़ी- 7
  • नए खिलाड़ियों की जगह - 3
  • विदेशी खिलाड़ियों की जगह - 1
TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें