आईपीएल के 14वें सीजन से पहले होने वाली नीलामी के सभी टीमों ने कमर कस लिए है। जिन टीमों ने पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था उन्होंने अपने टीम में बदलाव किए और अपने जरूरत के हिसाब से टीम में खिलाड़ियों को रिटेन किया और छोड़ा है।

Advertisement

इसी बीच 18 फरवरी को होनी वाली नीलामी से पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक ऐसे खिलाड़ी का नाम सुझाया है जो उनके लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

Advertisement

गंभीर ने भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज के दूसरे टेस्ट में बतौर कमेंनटेटेर लंच ब्रेक में कहा कि हो सकता है कि आगामी आईपीएल सीजन में ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर 
ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी की मौनेजमेंट अपने खेमे में शामिल कर ले। गंभीर ने कहा कि मैक्सवेल बतौर बल्लेबाज कोहली की टीम के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं।

गंभीर ने कहा,"ऐसी बहुत सारी टीमें है जो नीलामी में अपने मनपंसदीदा खिलाड़ियों का टीम में शामिल करने के बारे में सोचे। किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स की टीम अपना संतुलन और बेहतर करना चाहेगी। ये टीमें नीलामी के दौरान बहुत ज्यादा सक्रिय और वयस्त रहेंगी।"

गंभीर ने आगे बात करते हुए कहा है कि आरसीबी की टीम की बल्लेबाजी बेहद शानदार दिखती है। इस बार विराट कोहली को बतौर ओपनर आना चाहिए क्योंकि वो उस स्थान पर बहुत ज्यादा सफल रहे है। पिछले साल देवदत्त पडिक्कल ने भी कमाल की बल्लेबाजी की थी। उनके पास फिर एबी भी है और मैक्सवेल के आने से टीम में एक एक्स-फैक्टर जुड़ जाएगा और टीम और मजबूत दिखेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार