वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार रात को गुरु और चेले के बीच टकराव देखने को मिलेगा। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), जो अपने करियर के आखिरी मोड़ पर हैं और पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से केवल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल रहे हैं, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ तीन बार की चैंपियन टीम का नेतृत्व करेंगे। 

Advertisement

दिल्ली की टीम ऋषभ पंत की कप्तानी खेल रही है, जो भारत के फर्स्ट च्वाइस विकेटकीपर के रूप में धोनी के दीर्घकालिक उत्तराधिकारी माने जा रहे हैं। पंत ने अतीत में कहा है कि वह धोनी का अनुकरण करना चाहते हैं लेकिन लगता है कि वह अपनी अलग जगह बना रहे हैं। हालांकि उनकी पावर-हिटिंग के बारे में सबको पहले से ही मालूम है। पिछले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद से उनकी बैटिंग उच्च स्तर पर पहुंच गई क्योंकि उन्होंने भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने और घर में इंग्लैंड के खिलाफ जीत दिलाने में मदद की।

Advertisement

उनका विकेटकीपिंग कौशल दोनों सीरीज के दौरान सुखद आश्चर्य के रूप में सामने आया और अब यह उनकी कप्तानी का कौशल होगा जिसकी परीक्षा होगी। पंत ने चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह ली, जो कंधे की चोट से जूझ रहे थे।

पिछले साल के उपविजेता ने स्टीव स्मिथ को भी अपने टीम में शामिल किया है। उसका तेज गेंदबाजी आक्रमण, जिसमें कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, उमेश यादव और इशांत शर्मा के साथ-साथ ऑलराउंडर क्रिस वोक्स, टॉम कुरेन और मार्कस स्टोइनिस शामिल हैं, लीग में सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। 

हालाकिं रबाडा और नॉर्खिया खेलते हुए नजर नहीं आएंगे क्योंकि दोनों साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी क्वारंटीन की प्रकिया से गुजर रहे हैं। 

ऑफ स्पिनर आर. अश्विन और लेग स्पिनर अमित मिश्रा जैसे अनुभवी और प्रशंसित स्पिनर बहुत मजबूत गेंदबाजी लाइन अप का हिस्सा हैं जो सीएसके की बल्लेबाजी लाइन-अप का की परीक्षा लेंगे। सीएसके ने पिछले संस्करण में बहुत खराब प्रदर्शन किया था और आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी।

Advertisement

सीएसके की बल्लेबाजी फाफ डु प्लेसिस पर बहुत ज्यादा निर्भर करेगी लेकिन सुरेश रैना की वापसी, जो पिछले सीजन में व्यक्तिगत कारणों से नहीं खेल सके थे, तीन बार के चैंपियन के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली बात होगी।

 

भारत की टेस्ट बल्लेबाजी के सूत्रधार चेतेश्वर पुजारा को भी सात साल में अपने पहले आईपीएल के लिए सीएसके लाइन-अप में शामिल किया गया है। भारत के नंबर-3 बल्लेबाज को नेट सत्र के दौरान एक उच्च बैक-लिफ्ट और छक्के का उपयोग करते देखा गया।

सीएसके ने पिछले साल अच्छी तरह से पिचों को नहीं पढ़ा और अपने स्पिनरों का शुरुआत में सही से उपयोग नहीं कर सकी लेकिन उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने मिशेल सेंटनर और इमरान ताहिर को मौका देना शुरू किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Advertisement

एक व्यक्ति जो अंतर पैदा कर सकता था, वह शार्दुल ठाकुर हैं, जिन्होंने पिछले आईपीएल के बाद से भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अपनी तेज गेंदबाजी के साथ दीपक चाहर या ऑस्ट्रेलियाई जेसन बेहरेनडॉर्फ का नेतृत्व करेंगे, जो जोश हेजलवुड के स्थान पर टीम में आए हैं।

लेकिन अनिवार्य रूप से, शनिवार को सीएसके की किस्मत इस बात पर निर्भर करेगी कि उनकी बल्लेबाजी डीसी की गेंदबाजी के आगे किस हद तक टिक पाती है।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स रिकॉर्ड (CSK vs DC Head to Head Records)

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स औऱ दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें चेन्नई ने 15 और दिल्ली ने 8 मुकाबलो में जीत हासिल की है। पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो चेन्नई ने तीन औऱ दिल्ली ने दो में जीत हासिल की है। आईपीएल 2020 के दोनों मैच दिल्ली ने जीते थे।  

टीमें (संभावित प्लेइंग XI) :

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सैम कुरेन, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर

Advertisement

दिल्ली कैपिटप्स: ऋषभ पंत (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, स्टीवन स्मिथ, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, अमित मिश्रा, क्रिस वोक्स
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार