IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (RCB) के बीच खेले गए आईपीएल के 35वें मुकाबले में धोनी के धुरंधरों ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच की समाप्ति पर एक ऐसा वाक्या हुआ जिसपर शायद ही किसी की नजर गई है। रॉबिन उथप्पा जिन्हें अबतक आईपीएल 2021 में सीएसके के लिए एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है उन्होंने मैच में शामिल ना होने के बावजूद दिल जीतने का काम किया है।

Advertisement

मैच खत्म होने के बाद जब सीएसके के बल्लेबाज सुरेश रैना और कप्तान एम एस धोनी पवेलियन की तरफ जा रहे थे। तब आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब बल्लेबाजों में से एक रॉबिन उथप्पा को इन दोनों खिलाड़ियों के पास जाकर उनका बैट और हेल्मेट लेते हुए देखा गया। उथप्पा का यह गैस्चर फैंस का दिल जीत रहा है।

Advertisement

वहीं उथप्पा डगआउट में बैठकर भी लगाातर सीएसके के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आते हैं। फैंस को उम्मीद है कि जल्द से जल्द उथप्पा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हों और फैंस को उनकी बल्लेबाजी देखने का मौका मिले। वहीं अगर मैच की बात करें तो इस जीत के सात ही सीएसके की टीम अंकतालिका में नंबर 1 पर आ गई है।

मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने टीम को 13.2 ओवर में 111 रन की शानदार शुरुआत दिलाई थी। इस शानदार शुरुआत के बावजूद टीम पूरे 20 ओवर में सिर्फ 156 रन बना सकी थी। सीएसके ने 6 विकेट से इस मैच को जीत लिया। सीएसके की तरफ से ड्वेन ब्रावो ने 3 विकेट लिया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार