IPL 2021: आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम बगैर अपने कप्तान श्रेयस अय्यर के मैदान पर उतरेगी। श्रेयस अय्यर को कंधे में चोट के चलते आईपीएल मिस करना पड़ रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सीएसके के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले श्रेयस अय्यर ने लाइव आकर शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने इस लाइव वीडियो को शेयर किया है।

Advertisement

इस वीडियो में अय्यर को दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग और साथी खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस, सैम बिलिंग्स और अंजिक्य रहाणे से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। पोंटिंग समेत सभी खिलाड़ी अय्यर से उनका हाल चाल पूछते हैं। जिसके बाद अय्यर अपना टूटा कंधा वीडियो के माध्यम से दिखाते हैं।

Advertisement

इस दौरान अय्यर थोड़ा भावुक हो जाते हैं और बताते हैं कि वह दिल्ली कैपिटल्स को काफी मिस कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर की आंखें भी हल्की-हल्की नम लगती हैं और ऐसा लगता है कि मानों वह किसी भी पल रो सकते हों। अय्यर बताते हैं कि उनकी सर्जरी सफल रही है और वह तीसरे मैच से दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने के लिए आ सकते हैं। 

बता दें कि आईपीएल 2021 के पहले मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया है वहीं अब सबकी नजरें आज होने वाले मुकाबले पर होगी। मुंबई के मैदान पर आज दिल्ली कैपिटल्स और धोनी की चैन्नई सुपर किंग्स के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार