IPL 2021: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में हरप्रीत बरार ने शानदार प्रदर्शन किया है। सीजन का पहला मैच खेल रहे हरप्रीत बरार को जबरदस्त प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। लेकिन इस मैच के बाद हरप्रीत बरार के एक पुराने ट्वीट पर फैंस की नजर पड़ गई जिसमें उन्होंने पोर्न स्टार मिया खलीफा की तस्वीर शेयर की है।

Advertisement

हरप्रीत बरारा ने मिया खलीफा को 28वें बर्थडे की बधाई देते हुए उनकी तस्वीर शेयर की थी। हरप्रीत बरार के चर्चा में रहने के बाद अब यूजर्स उनके 14 फरवरी के इस ट्वीट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स हरप्रीत बरार को ट्वीट डिलीट तक करने की सलाह दे रहे हैं और उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हरप्रीत बरारा ने अपनी गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी से भी सभी को प्रभावित किया है। जहां एक ओर बल्लेबाजी के दौरान बरार ने 17 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए वहीं गेंदबाजी के दौरान भी उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिया।

हरप्रीत बरार ने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का विकेट चटकाया। उसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया और फिर अपने स्पेल के आखिरी ओवर में  एबी डी विलियर्स को केएल राहुल के हाथों कैच करवा करवाकर बैंगलोर टीम की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार