IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2021 का सफर कुछ खास नहीं रहा है जिसके चलते अब मैनेजमेंट की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। SRH के मैनेजमेंट ने बड़ा ऐलान करते हुए केन विलयमसन को आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों के लिए टीम का कप्तान बनाया है। हैदराबाद की टीम ने इस बात की घोषणा अपने ऑफिशियल अकाउंट पर की है।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने जारी किए गए बयान में लिखा, 'SRH इस बात की घोषणा करती है कि केन विलयमसन कल के मैच में और आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। टीम मैनेजमेंट ने यह भी निर्णय लिया है कि कल के मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह 4 विदेशी खिलाड़ियों का कॉबिंनेशल भी बदलने वाली है।'

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने बयान में आगे लिखा, 'हमारे लिए यह फैसला करना बिल्कुल भी आसान नहीं था और हम टीम के लिए डेविड वॉर्नर द्वारा किए गए काम का आदर करते हैं। टीम पर उनका प्रभाव काफी ज्यादा है। वॉर्नर काफी सालों से टीम के साथ भी जुड़े हुए हैं। इस सीजन में हमारे काफी मैच बचे हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि वॉर्नर फील्ड में और फील्ड के बाहर टीम की कामयाबी में अपना योगदान देते रहेंगे।' 

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 में 6 मैचों में केवल 1 में जीत दर्ज करने में कामयाबी पाई है। हैदराबाद की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे आंठवे नंबर पर है। हैदराबाद टीम का अगला मुकाबला राज्सथान रॉयल्स के खिलाफ 2 मई को होना है जिसमें विलियमसन कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार