मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेले गए मैच में एक दिलचस्प वाक्या हुआ था। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर फाफ डु प्लेसिस ने नीशम की गेंद पर ऑनसाइ़ड की दिशा में करारा शॉट खेला। शॉट मारते ही डु प्लेसिस दो रन के लिए दौड़ पड़े थे। बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहे हार्दिक पांड्या ने गेंद को कलेक्ट करते ही विकेटकीपर की दिशा में गेंद को फेंक दिया।

Advertisement

अब यहां पर शुरू हुआ रन आउट विवाद क्विंटन डी कॉक ने फाफ डु प्लेसिस के विकेट पर पहुंचने से पहले गिल्लियां तो उड़ा दीं लेकिन इस दौरान उनके हाथ में गेंद नहीं थी। करीबी मामला होने के चलते थर्ड अंपायर को फैसला सुनाना था। थर्ड अंपायर ने काफी देर तक रिप्ले देखा। 

Advertisement

क्विंटन डी कॉक के दस्तानों से लगकर एक गिल्ली गिर गई थी लेकिन दूसरी गिल्ली स्टंप पर ही टिकी थी ऐसे में थर्ड अंपयार को फैसला सुनाने में काफी दिक्कत हुई। एक पल के लिए थर्ड अंपायर से गलती हो गई थी और उन्होंने बल्लेबाज को आउट करार दे दिया था। लेकिन  कुछ ही पल में थर्ड अंपयार को अपनी गलती का एहसास हुआ और दोबारा उन्होंने बल्लेबाज के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नॉटआउट का फैसला सुनाया।

बता दें कि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पहले ही ओवर में ही बड़ा झटका लगा था। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। हालांकि, उसके बाद मोईन अली और फाफ डू प्लेसिस ने मिलकर सीएसके की पारी को संभालना और अंबाती रायुडू की शानदार 72 रनों की पारी के बदौलत टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना लिए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार