IPL 2021: चैन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एम एस धोनी आईपीएल 2021 की तैयारियों में नेट में जमकर पसीना बहा रहे हैं। नेट में धोनी को लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए देखा गया है वहीं धोनी को प्रैक्टिस के दौरान अपने पुराने शॉट नो लुक सिक्स का अभ्यास करते हुए भी देखा गया है।
नेट में बल्लेबाजी के समय स्पिन गेंदबाज की गेंदबाजी पर धोनी 'नो लुक सिक्स' मारते हैं। धोना का यह शॉट काफी ज्यादा अद्भुत था। इस शॉट की खास बात यह है कि जैसे ही धोनी ने इस शॉट को मारा उसके बाद वह गेंद को देखने की बजाए जमीन पर देखते हैं। इसी कारण इस शॉट का नाम नो लुक सिक्स है।
सीएसके के लिए आईपीएल 2020 काफी खराब रहा था और आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वलीफाई ना की हो। ऐसे में धोनी आईपीएल 2021 का खिताब जीतकर अपने आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेंगे।
बता दें कि आईपीएल का आगाज 9 अप्रैल से हो रहा है। धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स को अपना पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलना है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली के लिए कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला मुंबई के मैदान पर खेला जाना है।