MI vs RR IPL 2021: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में राहुल चाहर ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। वहीं मैच के दौरान जब-जब राहुल चाहर गेंदबाजी करने के लिए आ रहे थे तब-तब कैमरा स्टैंड की तरफ गया जहां मुंबई इंडियंस के सपोर्टर बैठे थे। स्टैंड में बैठी एक लड़की ने सभी का ध्यान खींचा था।

Advertisement

स्टैंड में बैठी वह लड़की राहुल चाहर की मंगेतर ईशानी हैं। ईशानी को अक्सर मुंबई इंडियंस के मैचों में राहुल चाहर को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। राहुल चाहर ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड ईशानी के साथ सगाई की थी। वहीं अक्सर राहुल चाहर सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं।

Advertisement

मालूम हो कि मैच के दौरान एक दिलचस्प वाक्या हुआ था राजस्थान की पारी का 10वां ओवर राहुल चाहर कर रहे थे ओवर की चौथी गेंद पर राजस्थान के बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने छक्का लगा दिया। इस छक्के से चाहर काफी ज्यादा दुखी हो गए थे लेकिन अगली गेंद पर ही उन्होंने इस छक्के का बदला ले लिया था।

ओवर की अगली गेंद पर जयसवाल ने शॉट खेला लेकिन गेंद सीधा चाहर के हाथों में चली गई। जयसवाल का कैच पकड़ने के बाद चाहर का रिएक्शन देखने लायक था।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान और मुंबई के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं जिन्में दोनों टीमों ने 12-12 मुकाबले जीते हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार