IPL 2021: चैन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एम एस धोनी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धोनी की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। मैदान पर कई बार फैंस को धोनी के लिए दीवानगी की सारी हदें पार करते हुए देखा गया है। वहीं युवा क्रिकेटर्स भी धोनी को आदर्श मानते हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वीडियो में सीएसके के कप्तान थाला धोनी मैदान पर प्रैक्टिस करने के लिए जा रहे होते हैं। थाला को देखकर एक युवा नेट गेंदबाज उनके पास आता है धोनी युवा खिलाड़ी से फिस्ट बंप करने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं। युवा खिलाड़ी धोनी से फिस्ट बंप करने के बाद उनके पैर छूने लगता है।

Advertisement

इस दौरान धोनी का रिएक्शन देखने लायक रहता है। इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पंसद भी कर रहे हैं इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 70 हजार से ज्यादा भी लाइक भी मिल चुके हैं। वहीं अगर आईपीएल की बात करें तो सीजन का पहला मैच आरसीबी और मुंबई के बीच 9 अप्रैल को खेला जाएगा।

धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स को अपना पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलना है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली के लिए कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला मुंबई के मैदान पर खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार