IPL 2021: श्रेयस अय्यर के आईपीएल 2021 से बाहर होने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स को नया कप्तान मिल गया है। रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ और शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों के उपर ऋषभ पंत को तरजीह दी गई है। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। 

Advertisement

डीसी के अध्यक्ष और सह-मालिक किरण कुमार ग्रांधी ने कहा कि श्रेयस की कप्तानी के तहत, हमारी टीम नई ऊंचाइयों पर पहुंची है। हम उन्हें बेहद मिस करने वाले हैं। अय्यर की अनुपस्थिति में, फ्रैंचाइज़ी ने सामूहिक रूप से इस साल टीम का नेतृत्व करने के लिए ऋषभ पंत को चुना है।

Advertisement

हालांकि, यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में आया है लेकिन यह पंत के लिए आगे बढ़ने का एक जबरदस्त अवसर है। मैं उनकी नई भूमिका के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

श्रेयस अय्यर ने कहा, 'मैं चोटिल हूं दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल के इस सीजन के लिए एक नए कैप्टन की आवश्यकता थी, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं था कि ऋषभ पंत इस काम के लिए सबसे बेस्ट होंगे। इस अविश्वसनीय टीम के साथ अद्भुत चीजें करने के लिए मेरी शुभकामनाएं ऋषभ पंत के साथ हैं। मैं टीम को बहुत मिस करने जा रहा हूं। लेकिन मैं टीम को पूरे समय चीयर करता रहूंगा।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार