IPL 2021: आईपीएल 2021 की शुरुआत से पहले ही न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस (scott styris) ने भविष्यवाणी करते हुए इस सीजन के विजेता का नाम बताया है। स्कॉट स्टायरिस के अनुसार रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस छठवीं बार आईपीएल का खिताब जीतेगी।

Advertisement

स्कॉट स्टायरिस ने ट्वीट कर इस सीजन 1 से लेकर 8 तक कौन-कौन सी टीमें रहेंगी उसके बारे में बताया है। वहीं स्टायरिस की लिस्ट में चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स को लिस्ट में आठवें नंबर पर रखा है। यह निश्चित ही सीएसके के फैंस के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर है। 

Advertisement

स्कॉट स्टायरिस ने पहले नंबर मुंबई और दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स को रखा है। वहीं स्कॉट स्टायरिस ने तीसरे स्थान पर पंजाब किंग्स के रहने की उम्मीद जताई है। चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद, पांचवें स्थान पर विराट कोहली की कप्तानी वाली RCB, छठे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स और सातवें नंबर पर केकेआर रहेगी।

बता दें कि आईपीएल 2021 का पहला मैच 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी के बीच चैन्नई के मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। वहीं धोनी की टीम सीएसके को अपना पहला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार