IPL 2021, KKR vs RR: राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने केकेआर को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में एक बार फिर केकेआर के बल्लेबाज शुभमन गिल ने सभी को निराश किया। गिल बल्ले से तो फ्लॉप रहे ही इसके साथ वह फील्डिंग में भी थोड़े ढीले नजर आए।

Advertisement

शुभमन गिल की खराब बल्लेबाजी फॉर्म का असर अब उनकी फील्डिंग पर भी पड़ रहा है जिसके चलते मैदान पर उन्हें खुदसे ही नाराज देखा गया। शुभमन गिल खुद से इतना ज्यादा नाराज थे कि कैच छूटते ही उन्होंने खुद पर ही फ्रस्टेशन निकाल दी और कुछ बड़बड़ाया। शुभमन गिल के चेहरे से साफ पता चल रहा था कि उन्होंने खुदको कोसा है।

Advertisement

दरअसल हुआ यूं कि राजस्थान रॉयल्स की पारी के 13 वें ओवर के दौरान राहुल तेवतिया ने करारा शॉट खेला था। बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे गिल के पास कैच पकड़ने का मौका था लेकिन वह ठीक से गेंद को जज नहीं कर पाए और उनसे कैच छूट गया और तेवतिया को जीवनदान मिल गया था।

वहीं अगर मैच की बात करें तो कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी थी। राजस्थान ने 134 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवरो में ही हासिल कर लिया था। केकेआर की टीम को लगातार 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार