IPL 2021 SRH vs DC: आईपीएल के 33वां मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन मैदान पर ठान कर उतरे थे कि वो गेंदबाज को अपना विकेट गिफ्ट करके ही दम लेंगे। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के इरादे कुछ और ही थे जिसके चलते उन्होंने हैदराबाद के कप्तान को दो जीवनदान दे डाला। केन विलियमसन को दो जीवनदान मिले। लेकिन अनलकी केन इसका फायदा नहीं उठा पाए और आउट होकर ही दम लिया।

Advertisement

पारी के नौवें ओवर में रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर केन विलियमसन के बल्ले का बाहरी किनारा लगा लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कैच को टपका दिया। रविचंद्रन अश्विन कप्तान की इस गलती पर काफी ज्यादा नाखुश दिखे थे। इसके चार ही बॉल बाद जब अक्षर पटेल बॉलिंग करने आए तब पृथ्वी शॉ ने कैच छोड़ दिया और फिर केन विलियमसन को जीवनदान मिला।

Advertisement

केन विलियमसन जैसे बल्लेबाज को चार बॉल में दो जीवनदान मिलना मतलब साफ था दिल्ली ने खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट केन विलियमसन ने फिर हवा में शॉट खेला और इस बार वो धर दबोचे गए। बाउंड्री पर खड़े हेटमायर ने कैच लपक लिया और केन विलियमसन 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

वहीं अगर मैच की बात करें तो दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हैदराबाद की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कगिसो रबाडा ने तीन वहीं एनरिक नॉर्ट्जे और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार